फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 पूर्व विधायक भी कांग्रेस के साथ : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
40 पूर्व विधायक भी कांग्रेस के साथ : हुड्डा
विज्ञापन

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार अल्पमत में आ चुकी है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। हमने राज्यपाल के पास ज्ञापन भेजा और राष्ट्रपति शासन की मांग की है। जहां तक तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन की बात है तो आने वाला समय कांग्रेस है, विधायकों ने सोच समझकर ही भाजपा से समर्थन वापस लिया है। अकेले निर्दलीय विधायक ही नहीं, 40 पूर्व विधायक भी कांग्रेस के साथ आ चुके हैं।
विज्ञापन

-
भाजपा अब भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस को घेरने की तैयारी में
हरियाणा भाजपा ने अब कांग्रेस को घेरने के लिए नई रणनीति बनाई है। पहले जहां भाजपा के प्रत्याशी और स्टार प्रचारक केवल मोदी सरकार का गुणगान करने में जुटे थे, लेकिन तीन निर्दलीयों के समर्थन वापस लेने से अब भाजपाइयों ने कांग्रेस को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। खासकर कांग्रेस राज के समय में हुए भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर हमले बोले जाएंगे। नौकरियों में पर्ची-खर्ची, चहेतों को नौकरियों के साथ-साथ अब किसानों की जमीनों का अधिग्रहण के मुद्दे भी उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें