फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में बड़ी वारदात: कार को रुकवाकर 20 बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की मौत, भाई जख्मी

Sun, 03 Apr 2022 04:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पुलिस पार्टी संग मौके पर पहुंचे डीएसपी यादविंदर सिंह ने कहा कि पीड़ितों के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात में कारज सिंह की मौत हो चुकी है, जबकि कारज का भाई हरप्रीत जख्मी है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर के थाना ममदोट के अंतर्गत गांव मबोके में पुरानी रंजिश में एक गैंग के 20 बदमाशों ने सड़क के बीच कार रुकवाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक नौजवान की हत्या कर दी है, जबकि उसका छोटा भाई जख्मी हो गया। जख्मी को अस्पताल में दाखिल करवाया है। उधर, पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर पीड़ितों के बयान दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


मृतक कारज सिंह (35) के छोटे भाई हरप्रीत सिंह निवासी सीमांत गांव दोना तेलुमल ने पुलिस को शिकायत दी है कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ उनकी पुरानी रंजिश थी। शनिवार रात उसका भाई कारज सिंह व खुद वह मेला देखकर कार से घर लौट रहे थे। घर के नजदीक ही हथियारों से लैस लगभग 20 आरोपियों ने उनकी कार सड़क के बीच ही रुकवा ली और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। उसके भाई कारज सिंह के सीने पर गोली लगने से वह जख्मी हो गया। आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार से भी वार किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कारज सिंह को मृत घोषित कर दिया।

उधर, कारज सिंह की पत्नी परमिंदर कौर ने कहा कि आरोपी गांव दोना तेलुमल के रहने वाले हैं और इनकी एक गैंग है, जो लूटपाट और नशा बेचते हैं। पुलिस भी आरोपियों से मिली हुई है। आरोपियों से उसके पति का कोई पुराना विवाद था। इसीलिए पति की कार रोककर उसे गोली मारी गई है। इस वारदात में उसका देवर हरप्रीत सिंह भी जख्मी हुआ है। परमिंदर कौर ने कहा कि उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी संग मौके पर पहुंचे डीएसपी यादविंदर सिंह ने कहा कि पीड़ितों के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात में कारज सिंह की मौत हो चुकी है, जबकि कारज का भाई हरप्रीत जख्मी है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें