फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड न देने पर मारपीट: घायल के परिजनों ने दूसरे पक्ष के युवक को पीटा फिर मार दी गोली

Sun, 26 May 2019 01:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गाड़ी को साइड न देने को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट के बाद घायल हुए लोगों के परिजनों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को पहले पीटा और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक महेश सैनी गैंग से जुड़ा है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात भाड़ावास गेट पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर हुई वारदात से शहर में दहशत फैल गई। पुलिस ने इस मामले में पूर्व सरपंच समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

गांव आसलवास निवासी हनुमान गुर्जर और ओमबीर गुर्जर शुक्रवार रात 8:30 बजे अपनी गाड़ी में सर्कुलर रोड से नाईवाली चौक की ओर जा रहे थे। सती कॉलोनी चौक पर एक अन्य गाड़ी में सवार महेश सैनी गैंग के सदस्यों के साथ उनकी साइड न देने को लेकर बहस हो गई। गैंग के सदस्यों ने लाठी-डंडों से हनुमान और ओमबीर को पीटकर घायल कर दिया। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घायलों के परिजन रात करीब 10:30 बजे अपनी गाड़ी में सती कॉलोनी चौक पहुंचे। वहीं महेश गैंग का सदस्य कुतुबपुर निवासी आदित्य (26) खड़ा था। आरोप है कि उसे देखते ही गाड़ी सवारों ने हमला कर दिया। पहले उसे लाठी-डंडों से पीटा और फिर उसे गोली मार दी। 

आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ शहर थाना जगबीर ने बताया कि झगड़ा साइड न देने को लेकर हुआ था। पुलिस जांच में ओमबीर गुर्जर के भाई आसलवास के पूर्व सरपंच धर्मपाल और धमल का नाम सामने आया है। उन्होंने चार साथियों के साथ मिलकर हमला किया। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें