फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शराब पीने को मांगा पानी, दुकानदार ने नहीं दिया तो दुकान को लगा दी आग

Wed, 13 Mar 2024 05:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पीड़ित का आरोप है कि मामले की जानकारी पुलिस को रात में ही दे दी गई थी। मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
आग में जला दुकान का सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-49 में फुटपाथ पर दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने जब नशेड़ियों को शराब पीने के लिए पानी देने से मना कर दिया तो उन्होंने रात को उसकी दुकान को आग लगा दी। मामला सोमवार रात का है। पूरी दुकान जल चुकी है। इस कारण पूरे परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है। 

विज्ञापन


दुकानदार की बेटी नीतू का कहना है कि उसके पिता परमेश्वर सेक्टर-49 में अपने मकान नंबर 2533 के सामने जलेबी, पकौड़ा, ब्रेड पकौड़े, नमकीन-बिस्कुट की दुकान लगाते हैं। सोमवार रात को 9:30 बजे कुछ युवक उनकी दुकान के सामने बैठकर शराब पी रहे थे। बार-बार वह उनकी दुकान पर आकर पानी मांग रहे थे। जब पिता ने पानी देने से मना किया तो वह दुकान जलाने की धमकी देकर चले गए। 

रितु ने बताया कि रात को 3:30 बजे वे युवक दोबारा मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उनकी दुकान को आग लगाकर चले गए। इसमें उनकी दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। रितु ने बताया कि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और उन्होंने रात को ही पुलिस बुलाकर इस घटना की जानकारी दी लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। रितु का कहना का वह लड़कों को पहचानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें