फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तो गद्दारी है: युवक बोला- दिल में पाकिस्तान, मुर्दाबाद से होता है दर्द... चंडीगढ़ में लगाए जिंदाबाद के नारे

Fri, 25 Apr 2025 12:19 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। जहां एक तरफ देशभर में पहलगाम हमले को लेकर लोग आक्रोशित हैं वहीं दूसरी तरफ चंडीगढ़ में एक युवक की हरकत से हर कोई हैरान परेशान है। 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में नारे लगाने वाला युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में देश भर में शोक और आक्रोश है। देशवासियों में पाकिस्तान के खिलाफ उबाल है। लोग पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं जगह-जगह दुश्मन मुल्क के खिलाफ प्रदर्शन, रोष मार्च और विरोध किया जा रहा है। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ पंजाब-हरियाणा की राजधानी में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। यह घटना चंडीगढ़ के दिल कहे जाने वाले सेक्टर-17 की है। यहां पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हिंदू संगठनों की तरफ से वीरवार को प्रर्दशन किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब एक युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। मौके पर मौजूद सेक्टर-17 थाना प्रभारी रोहित कुमार और सेक्टर-17 नीलम चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने तुरंत उस युवक को हिरासत में ले लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी उदयपाल मौके पर पहुंचे। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाला युवक पंजाब के मोहाली के खरड़ का रहने वाला है। 

मामले में पूर्व पार्षद और वकील सतिंदर सिंह ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को लिखित में शिकायत दी है। सेक्टर-17 प्लाजा में हिंदू संगठनों और प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स एसोसिएशन की तरफ से पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रर्दशन किया जा रहा था। इस दौरान अचानक एक युवक आया और पहले प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स एसोसिएशन की तरफ से किए जा रहे प्रदर्शन में पहुंचा। वहां उसने कहा कि वह पाकिस्तान का नाम न लें। जो लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे, उन्हें ऐसा करने से मना किया। युवक ने यह भी कहा कि पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे से उसके दिल में दर्द होता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की हिरासत में BSF जवान: 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं किया रिहा, पाक रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग बेनतीजा

पुलिस चौकी में बिठाया था नारे लगाने वाला युवक
शिकायतकर्ता ने कहा कि जब संगठनों ने विरोध किया तो युवक ने जोर जोर से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। एसोसिएशन के सदस्यों ने युवक को वहां से भगा दिया। इस बीच कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस के जवान आए और युवक को पकड़ कर पास की चौकी में बिठा दिया। प्लाजा में हिंदू संगठनों की तरफ से भी प्रदर्शन किया जा रहा था। किसी ने उन्हें इसकी जानकारी दे दी कि एक युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है। सभी भड़क गए और चौकी की तरफ भागे।
विज्ञापन

खींचतान में पुलिस के साथ हुई काफी धक्कामुक्की
इसमें पूर्व पार्षद सतिंदर सिंह, भाजपा नेता संजीव राणा और शशिशंकर तिवारी पुलिस चौकी की तरफ भागे और आरोपी को बाहर निकालने की बात कहने लगे। उसे चौकी से बाहर खींचने की भी कोशिश हुई लेकिन मौके पर काफी पुलिसकर्मी तैनात हो गए थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने चौकी के दरवाजे और दीवारों पर हाथ भी मारे गए। माहौल खराब होता देख पुलिस ने चुपके से युवक को अपनी गाड़ी में बिठाने के लिए ले जाने लगे। उनके पीछे भाजपा व हिंदू संगठनों के नेता भी भागे और उसे पकड़ने की कोशिश की। खींचतान में पुलिस के साथ काफी धक्कामुक्की हुई। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों में से किसी एक ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थर भी मारा। इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि वह युवक चार से पांच दोस्तों के साथ सेक्टर 17 आया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि आखिर वह शख्स कौन है और उसकी मंशा क्या थी। युवक ने पगड़ी पहनी हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें