प्रदर्शन में शामिल मृतक के दोस्त अजीब सिंह व सुखेदव ने बताया कि उनके दोस्त गुरमीत ने 5 नवंबर को कोर्ट मैरिज की थी। वह कोरियर कंपनी में काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उन्होंने बताया कि उसके बाद से लड़की के परिजन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस बारे में कई बार पुलिस को शिकायत दी जा चुकी थी।
उन्होंने बताया कि 8 मार्च को जब उसका दोस्त गुरमीत अपनी स्कूटी से घर से टोहाना आ रहा था तो गांव डांगरा रोड पर दो मोटरसाइकिल चालकों ने उसकी स्कूटी को रोक लिया था तथा संदीप ने लोहे के कापे से गुरमीत पर हमला बोलकर घायल कर दिया था। घायल को नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई थी।
परिजनों के मुताबिक पुलिस को उन्होंने 5 आरोपियों के नाम दिए थे। लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक ही आरोपी को काबू किया है। जबकि अन्य आरोपी उन्हें घर आकर धमकियां दे रहे हैं। गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी संदीप सिंह को काबू कर लिया था और उसे सोमवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।
ललौदा के गुरमीत की हत्या के मामले में पुलिस ने संदीप को काबू किया है तथा मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने गिरफ्तारी को लेकर जाम लगाया था, उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है तथा आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। - सुखदेव सिंह, प्रभारी, शहर थाना।