विदेश भेजने के नाम पर तीन युवकों ने 18 लाख रुपये ठग लिए। सेक्टर 40 निवासी अनिल कुमार ने मामले की शिकायत सेक्टर 39 थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद सेक्टर 37 के राजिंद्र कुमार, राजेश और मुकेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे नौकरी के लिए विदेश जाना था। इस दौरान उसकी मुलाकात राजिंद्र कुमार, राजेश और मुकेश से हुई। उन्होंने विदेश भेजने के लिए उससे 18 लाख रुपये मांगे।
विदेश जाने की चाहत में अनिल ने तीनों को 18 लाख रुपये और कागजात दे दिए। लेकिन रुपये लेने के बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा गया। अनिल ने जब उनसे संपर्क किया तो उन्होंने रुपये वापिस करने से मना कर दिया।