फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के चक्कर में गई जान, पैर फिसलने से नहर में बहा युवक

Sat, 16 Sep 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
बीएससी फर्स्ट ईयर का विद्यार्थी था गौरव - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नहर के किनारे मोबाइल से सेल्फी लेने के चक्कर में स्थानीय लाजपत नगर निवासी गौरव वीरवार शाम मलूकपुरा माइनर में डूब गया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसका शव गांव तूतवाला के पास नहर से बरामद हुआ। थाना नं. 2 की पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूल रूप से गांव झूमियां वाली निवासी व शंकर मार्केट स्थित श्री तिरुपति बाला जी ट्रांसपोर्ट एंड फ्रूट कंपनी के संचालक शिवकुमार का बेटा गौरव डीएवी कॉलेज अबोहर में बीएससी फर्स्ट ईयर का विद्यार्थी था। गौरव अपने दोस्त नानक नगरी गली नं. 7 निवासी अनमोल के साथ वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे सीतो रोड स्थित सेलिब्रेशन पैलेस के पीछे नहर पर घूमने गया था।

वे दोनों नहर के किनारे खड़े होकर अपने मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से गौरव नहर में गिर गया। यह देखकर अनमोल ने शोर मचाया और परिवार  वालों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ नर सेवा नारायण सेवा के सेवादार राजू चराया और थाना नं. 2 की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी तलाश के बाद भी गौरव का कोई पता नहीं चला। परिजन रात भर गौरव की तलाश करते रहे। शुक्रवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें