चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से आयोजित तीज पर्व की मुख्य अतिथि सांसद किरण खेर का विरोध कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरदस्ती काबू कर लिया। नगर निगम की ओर से रविवार को सेक्टर-20 के मठ मंदिर में 8 लाख खर्च कर तीज का पर्व मनाया गया।
सांसद किरण खेर इस पर्व में मुख्य अतिथि थी। उनके आने की सूचना से पहले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अध्यक्ष हरमेल केसरी के नेतृत्व में मठ मंदिर के सामने ग्रीन बेल्ट की पार्किंग में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे थे। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि उनका विरोध सांसद के लिए था क्योंकि वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तो दिखती हैं, लेकिन जब लोगों को उनकी जरूरत होती है तो वह नहीं मिलती है।