फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की धमकी पर युवती ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 14 Sep 2014 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के पठानकोट में अश्लील एमएमएस बनाने की धमकी से आहत एक 24 वर्षीय युवती ने रविवार को अपने मकान की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


युवती के परिजनों का आरोप है कि नाली की निकासी को लेकर रंजिश के कारण ही आरोपी युवक ने यह धमकी दी थी। पीड़िता शहर के एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। शहर के एक मोहल्ले की 24 वर्षीय युवती के परिजनों का आरोप है कि उनके पड़ोसी से नाली की निकासी को लेकर विवाद चल रहा था।

इसी विवाद के कारण पड़ोसी युवक ही उनके परिवार की युवती को उसका अश्लील एमएमएस बनाकर बदनाम करने की धमकी दे रहा था। धमकी मिलने के कारण युवती मानसिक रूप से परेशान थी। आखिरकार युवती ने तंग आकर आत्महत्या करने की नीयत से रविवार को अपने मकान की छत से छलांग लगा दी।
विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना है कि युवती के बाजू पर गंभीर चोट आई है। हालांकि वह खतरे से बाहर है। उधर, शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन मामले में रविवार देर शाम तक किसी भी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विधायक को भी सुनाई थी व्यथा

युवती की मां ने बताया कि पड़ोसियों के साथ नाली की निकासी को लेकर उनका पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि युवती जब भी रास्ते से गुजरती थी धमकी देने वाला पड़ोसी युवक उस पर फब्तियां कसता था।

युवती की मां ने बताया कि विवाद और धमकियों से परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से पहले ही की थी। डेढ़ माह बाद भी मामले में कोई कार्रवाई न होने पर वे विधायक अश्वनी शर्मा से भी मिले थे।

अश्वनी शर्मा के नुमाइंदे रविवार सुबह उनके घर पर आए थे। बेटी ने उन्हें आरोपी की हरकतों के बारे में बताया भी था। इसके कुछ ही देर बाद ही युवती ने छत पर जाकर नीचे छलांग लगा दी। परिजनों का कहना है कि ऊंची पहुंच और राजनीतिक दबाव के कारण ही आरोपी के खिलाफ आजतक कार्रवाई नहीं हुई

वहीं डीएसपी सिटी मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की असलियत सामने आने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें