फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat Crime: रक्षाबंधन पर हुई कहासुनी की रंजिश में युवक को मारी गोली, आरोपी को भी चाकू लगा, दोनों गंभीर

Sat, 29 Oct 2022 12:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

Sonipat Crime: रक्षाबंधन पर हुई कहासुनी की रंजिश में युवक को मारी गोली, आरोपी को भी चाकू लगा, दोनों गंभीर  
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में कालूपुर स्थित पार्क में घूमने गए युवक को पुरानी रंजिश के चलते गोली मारने का मामला सामने आया है। इस दौरान हुए खूनी संघर्ष में दूसरे पक्ष के युवक को भी चाकू लगे हैं। दोनों को घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


गांव कालूपुर निवासी बलराम उर्फ भोलू शनिवार सुबह गांव के पास स्थित पार्क में घूमने गया था। बलराम के भाई कृष्ण ने बताया कि इसी दौरान गांव हरसाना का दीपक व केशव अन्य साथियों संग आए और उसके भाई पर हमला कर दिया। बलराम उर्फ भोलू को गोली मारी गई है। जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान गोली मारने वाले दीपक को भी चाकू लगा है। बलराम को गोली मारने के आरोपी दीपक को लोगों ने पकड़ लिया। उसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिय। परिजनों ने बलराम को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता लगा है कि हरसाना के केशव की भोलू से रक्षाबंधन पर कहासुनी हुई थी। जिसकी रंजिश में ही दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज करने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें