फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी टूटी तो उठा लिया खौफनाक कदम

Wed, 21 Jan 2015 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक की शादी टूट गई। ऐसा होने पर युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। मामला लुधियाना का है। मोती बाग कालोनी के रहने वाले युवक कालू की शादी टूट गई।
विज्ञापन


युवक ने शादी टूटने का जिम्मेदार पड़ोसी को समझ बैठा और उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया। अपहरण का पता उस समय चला जब युवक ने पड़ोसी को फोन कर इसकी जानकारी दी।

लड़की के परिजनों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने युवक कालू के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शादी टूटने का जिम्मेदार समझता ठहराता है

नाबालिग के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनकी बेटी आठवीं कक्षा की छात्रा है और इलाके के ही एक स्कूल में पढ़ती है। शनिवार को नाबालिग के परिजन बाहर किसी काम से गए हुए थे। जब वह शाम को लौटे तो घर में बेटी नहीं थी।

उन्होंने अपनी बेटी को काफी ढूंढा पर उसका कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद उनके मोबाइल फोन पर आरोपी ने फोन कर सारी बात बताई।

लड़की के परिजनों ने कहा कि युवक कालू की कुछ दिन पहले शादी टूट गई थी। व‌ह उन्हें शादी के टूटने का जिम्मेदार ठहराता है। इसके चलते वह कई बार उनके साथ बहस भी कर चुका था। अब उसने अचानक यह कदम उठा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें