फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूमो ने युवती को मारी टक्कर, मौत

Tue, 25 Nov 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-अंबाला रोड पर सोमवार शाम सड़क हादसे में एक लड़की की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली सोनिया(20) पुत्री ओमप्रकाश चंडीगढ़-अंबाला रोड पर माया गार्डन हाउसिंग कंपनी में नौकरी करती थी।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 7:30 बजे ड्यूटी से छुट्टी कर वह पैदल सिंहपुरा स्थित बस स्टैंड पर बस पकड़ने के लिए जा रही थी। इस दौरान एक सूमो ने उसे पीछे से टक्कर मारी।
विज्ञापन


हादसे में उसकी मौत हो गई और आरोपी सूमो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है।

पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गाड़ी के नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें