फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अपहरण, नशीली वस्तु खिला जबरदस्ती करवाई शादी, 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 07 Aug 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सफीदों नगर की एक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती ने अंटा गांव के एक परिवार पर अपहरण करने, नशीला पदार्थ खिलाकर परिवार के युवक से शादी करवाने, युवक द्वारा रेप करने और बंधक बनाने के आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर अंटा गांव के एक परिवार के 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले 20 दिसंबर को युवती के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। बाद में युवती ने पुलिस के सामने पेश होकर लड़के के साथ रहने की बात मजिस्ट्रेट को दिए बयान में कही थी।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि गांव अंटा निवासी हरमानप्रीत सिंह, हरदीप सिंह, गुरनाम सिंह, हरजिंदर, निमा, अंबा, लाडी, वीरेंद्र, मिक्का, मलकीत, लंका, रमनदीप, मलकीत, गोपी, नरवैल ने सफीदों से 20 दिसंबर 2017 को शाम साढ़े पांच बजे उसका अपहरण कर लिया और उसे अपने गांव ले गए। वहां पर उसको नशीला पदार्थ खिलाकर जबरदस्ती उसकी शादी इनमें से एक के साथ करवा दी। 

पीड़िता ने कहा कि उसे गांव में ही बंधक बनाकर रखा गया और आरोपी ने दुष्कर्म किया। वह किसी तरह से उनके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाना पहुंचे। पुलिस ने इस संबंध में अंटा गांव के 15 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

     
पहले कहा मर्जी से शादी की, अब करवाया दुष्कर्म का केस      
20 दिसंबर 2017 को युवती के परिजनों ने बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। एक महीने बाद लड़की ने लड़के के साथ खुद पेश होकर मजिस्ट्रेट के सामने 164 के तहत बयान दर्ज करवाए थे। लड़की ने अपने बयान में कहा था कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। आरोपी लड़के के साथ रहना चाहती है। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला रद कर दिया था। जगबीर सिंह, सब-इंस्पेक्टर, सफीदों थाना।  

युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  प्रेम कुमारी, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें