फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी होटल में चोरी करती महिला गिरफ्तार, गार्ड ने ट्रैप लगा काबू किया

Sat, 29 Oct 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चोरी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सेक्टर 24 स्थित होटल पॉर्क व्यू के कबाड़ स्टोर में चोरी करने वाली एक महिला को सिक्योरिटी गार्ड ने  ट्रैप लगाकर काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार आरोपी महिला की पहचान सेक्टर-25 निवासी रानी के रूप में हुई है। रानी कबाड़ बटोरने का काम करती है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि होटल पार्क व्यू के सिक्योरिटी गार्ड जतिंदर कुमार ने अपने शिकायत में जानकारी दी कि होटल के बाउंड्री  वॉल के साथ एक स्टोर रूम बना हुआ है। उसमें होटल की पुरानी व टूटी-फूटी चीजें रखी जाती हैं। लेकिन, कुछ दिनों से उस रूम से सामान गायब हो रहा था। इसके बाद गार्ड ने चोर को पकड़ने की ठानी और वीरवार की रात खुद ही ट्रैप लगाया। वीरवार को कोई भी वहां नहीं आया।

शुक्रवार रात को भी गार्ड स्टोर के पास छिपकर बैठा। सुबह के करीब हल्के अंधेरे में एक महिला वहां पहुंची। इसी बीच उसने इधर-उधर देखा और फिर स्टोर में घुस गई और सामान बोरे में भर लिया। जैसे ही वह बाहर निकलने लगी   सिक्योरिटी गार्ड ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया और 100 नंबर पर सूचना दे दी। मौके पर सेक्टर 11थाना पुलिस ने पहुंचकर सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें