बठिंडा जिले की रामा मंडी के बैंक बाजार में स्थित सैलून में काम करने वाली शाइना नाम की महिला ने बुधवार की रात अपने इंस्टाग्राम पर भगवान राम और रामभक्तों के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर डाला था। वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को रामा मंडी के व्यापारियों, शहर की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने रोष स्वरूप बाजार बंद करके मार्च निकाला।
वहीं स्थानीय गांधी चौक में धरना देकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मामले की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मंडी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
धरने में भाजपा के जिला प्रधान और हलका तलवंडी साबो के प्रभारी रवीप्रीत सिंह सिद्धू और सुखपाल सिंह सरां ने शिरकत की। रामभक्तों ने दुकानें बंद करके स्थानीय गांधी चौक में धरना भी लगाया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तलवंडी साबो डीएसपी राजेश स्नेही ने आरोपी महिला शाइना के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।