फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बेटियों के बाद पैदा हुआ बेटा अस्पताल से हुआ चोरी, देखें ऐसे महिला ने की पूरी वारदात

Wed, 12 Jun 2019 12:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिख रही आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में खुद को आशा वर्कर बताकर घुसी एक महिला ने मंगलवार अलसुबह तीन दिन के मासूम को चुरा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला की पहचान करते हुए नौ घंटे बाद उसे बच्चे समेत टोहाना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आशंका है कि महिला इस बच्चे को बेचने की फिराक में थी और पंजाब जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। 

विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में गांव भूथन के सुंदर की पत्नी राजप्रीत कौर ने 9 जून को 11:00 बजे एक लड़के को जन्म दिया था। मंगलवार को तीन दिन बाद यह बच्चा वार्ड से चोरी हो गया। सूचना पर एसएचओ सुरेंद्र कंबोज टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में अलसुबह 5:30 बजे एक महिला नवजात को उठाकर अस्पताल से निकलती दिखाई दी। 

महिला के साथ उसका एक पांच-छह साल का बच्चा भी था। फुटेज देखते ही नवजात के माता-पिता ने महिला को पहचान लिया। उन्होंने कहा कि यह महिला तो बीती शाम उनके बिस्तर पर बैठी थी और खुद को आशा वर्कर बता किसी की डिलीवरी का इंतजार करने की बात कह रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने नौ घंटे बाद महिला को बच्चे के साथ टोहाना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला की पहचान फतेहाबाद के गुरुनानकपुरा मोहल्ला की चरणजीत के तौर पर हुई है। नवजात के परिजनों ने बताया कि लड़का दो लड़कियों के बाद पैदा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें