फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म का पांचवां आरोपी भेजा गया जेल

Wed, 12 Jun 2019 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
हाटा(कुशीनगर)। चार दिन पूर्व अहिरौली बाजार क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। वैसे इस मामले में पहले पुलिस ने मारपीट, छेड़खानी,पॉस्कों एक्ट , एससीएसटी एक्ट के साथ सिर्फ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


सात जून की रात छह लोग जबरियां किशोरी को अपने घर में खींच ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म किए थे। पीड़िता की मां गुहार लगाती रही, लेकिन कोई मदद में आगे नहीं आया था। बाद में लोग खून से लथपथ किशोरी को उसके दरवाजे पर छोड़ गए थे। पीड़ित मां की सूचना पर पहुंची यूपी 100 नंबर की पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचाया था।

इस मामले में थाने की पुलिस ने पहले कार्रवाई करने की बजाए नाली के विवाद में मारपीट का मामला बता कर किशोरी का उपचार करने की नसीहत देकर पल्ला झांड ली थी। एसपी तक मामला पहुंचा तो उनके निर्देश् के बाद पुलिस ने छह आरोपियों पर मारपीट, एससीएसटी एक्ट, छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


अमर उजाला ने सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म के मामले को उठाया था। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई और पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पीड़िता के 161 के बयान के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढाई गई है। पीड़िता की हालत बिलकुल ठीक है।

पैथॉलाजिकल जांच रिपोर्ट और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी। चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि पांचवें आरोपी मुख्तार प्रसाद को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेजा है। छठे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें