फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की आवाज से गूंजी पंजाब-हिमाचल की सीमा: ताबड़तोड़ फायरिंग कर महिला को उतारा मौत के घाट, घायल युवक टांडा रेफर

Fri, 25 Mar 2022 01:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

हिमाचल पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन मामला पंजाब का होने के कारण हिमाचल पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया है। वारदातस्थल से पांच खोल मिले हैं। बेहद सूनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को होशियारपुर में हिमाचल प्रदेश व पंजाब की सीमा गोलियां की आवाज से गूंज उठी। यहां अज्ञात हमलावर ने एक महिला व एक युवक पर पांच राउंड गोलियां दागीं। इस वारदात में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल एक युवक को टांडा रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रक्षा देवी पत्नी तरसेम लाल निवासी ढोलवाहा व रजनीश पुत्र सुखराम निवासी टेंटवा ढोलवाहा पंजाब से हिमाचल के गोंदपुर बनेहड़ा अपने रिशेतदारी में जा रहे थे। 

विज्ञापन


दौलतपुर से ढोलवाहा सड़क मार्ग पर हिमाचल और पंजाब की सीमा सुरंगद्वारी के पास इन पर फायरिंग कर दी गई। महिला की मौके पर मौत हो चुकी है और युवक घायल है। हमलावर मौके से फरार हो चुके हैं। हिमाचल से पंजाब आ रहे कुछ युवकों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। दौलतपुर सिविल अस्पताल ने तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज (कांगड़ा) रेफर कर दिया। हिमाचल पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन मामला पंजाब का होने के कारण हिमाचल पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया है। वारदातस्थल से पांच खोल मिले हैं। बेहद सूनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें