फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे दो युवक, पति की मौत के बारे में पूछा, फिर दो गोली मारकर की महिला की हत्या

Sat, 16 Nov 2019 08:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
विज्ञापन
मृतक महिला की फाइल फोटो।
विज्ञापन

खन्ना के नजदीकी गांव भुमदी में शनिवार सुबह करीब छह बजे दो युवकों ने घर में घुसकर दो गोली मारकर जसबीर कौर (40) की हत्या कर दी। हत्या के आरोप में सदर पुलिस ने जसवीर सिंह जस्सी निवासी अमलोह और उसके साथी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

विज्ञापन


मृतक की बेटी परनीत कौर ने बताया कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर शुक्रवार शाम को उनके घर आए थे और मां के बारे में पूछा था। मां उस समय घर पर नहीं थी। दोनों शनिवार सुबह आने की बात कहकर चले गए। सुबह छह बजे दोनों आए और मां से उसके पिता की मौत के कारणों के बारे में पूछने लगे। उसके पिता ने एक साल पहले सुसाइड कर लिया था। मां ने यह बात दोनों आरोपियों को बताई। 

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी घर में खड़े मोटरसाइकिल दिखाने की बात कहने लगे, जब मां मोटरसाइकिल दिखाने गई तो पीछे से हमलावरों ने दो गोली मार दी जिससे उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। वह जान बचाकर बाहर भागी और शोर मचा दिया। दोनों आरोपी बाहर आए और मोटरसाइकिल लेकर भागने लगे। जब गांव वालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दी। 

इसके बावजूद ग्रामीणों ने उन्हें मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने गांव के गुरप्रीत सिंह को गोली मार दी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद गांव वालों ने एक आरोपी को काबू कर लिया जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया। ग्रामीणों ने घायल गुरप्रीत सिंह को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। 

इसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना सदर थाने में दी और काबू आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक की बेटी परनीत कौर कि शिकायत पर जसबीर सिंह जस्सी और उसके साथी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल किया गया 32 बोर का पिस्टल भी बरामद कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें