फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले महिला को पिलाई शराब, बाद में दीवार पर सिर लड़ाकर मार डाला, जानिए पूरी वारदात

Thu, 29 Nov 2018 12:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एक महिला की जिंदगी का काल उसका परिचित युवक ही बन गया। आरोपी ने महिला को पहले शराब पिलाई और बाद में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दे दिया। ये खौफनाक वारदात है हरियाणा के रेवाड़ी की। यहां के सेक्टर-19 स्थित हाउसिंग बोर्ड में किराए के मकान में रहने वाली माया की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या शराब पिलाकर उसके पुराने परिचित जिला महेंद्रगढ़ के बेवल गांव निवासी सज्जन सिंह ने की थी। मंगलवार की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और बुधवार को उसे अदालत में पेश करके रिमांड में लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 11 नवंबर की रात को सेक्टर-19 स्थित हाउसिंग बोर्ड के एक कमरे में महिला का शव मिला था। महिला का जीजा जब सुबह उसको चाय देने गया तो वह मृत मिली थी, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने उस समय महिला के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

मामले की जांच मॉडल टाउन थाना प्रभारी अशोक कुमार ने की। जांच के दौरान पता चला कि महिला को यह मकान महेंद्रगढ़ जिला के बेवल गांव निवासी सज्जन सिंह ने दिलाया था। चूंकि मृतका अलवर जिले के बहरोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित थी और पति से विवाद होने के बाद कुछ माह से अपने गांव में ही रह रही थी। इसके बाद महिला आरोपी के संपर्क में आ गई और उसका गांव नजदीक होने के बाद दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना हो गया।
विज्ञापन


घटना से करीब चार माह पहले मृतका की ससुराल में किसी बात को लेकर अपने पति से मनमुटाव हो गया, जिससे वह मायके आ गई थी। इसके बाद मृतका बावल की एक औद्योगिक इकाई में काम करने लगी थी। जिसके बाद आरोपी सज्जन सिंह ने मृतका को सेक्टर-19 स्थित हाउसिंग बोर्ड मे एक कमरा किराये पर दिलाया था।

 शराब पिलाकर की हत्या      
पुलिस ने बताया कि 11 नवंबर की रात आरोपी महिला के कमरे पर आया और महिला को शराब पिलाई और फिर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने महिला का सिर दीवार पर मारकर कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देन के बाद आरोपी फरार हो गया था।
 
पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद से ही गहनता से जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार रात को पुलिस ने आरोपी का गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।  -बिजेंद्र सिंह, एसएचओ, माडल टाउन

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें