फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी ठीक करने के बहाने तांत्रिक ने किया रेप

Sun, 27 Apr 2014 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी ठीक करने का झांसा देकर पंजाब की एक महिला से झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिक ने रेप कर डाला। थाना शहर पुलिस ने पीड़िता के बयान कर मेडिकल में रेप की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पंजाब के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमारी के चलते परेशान थी।

उसकी मौसी ने उसे बताया कि यमुनानगर में एक तांत्रिक है, जो इस बीमारी को तंत्र-विद्या से दूर कर सकता है। इसके बाद वह अपनी मौसी के साथ बीते शुक्रवार को यमुनानगर आ गई।

इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड पर पहुंचकर तांत्रिक को फोन किया। आरोपी तांत्रिक ने उन्हें यमुनानगर बस स्टैंड के पास स्थित ढाबे पर रुककर उसका इंतजार करने को कहा।
विज्ञापन


कुछ देर बाद तांत्रिक ढ़ाबे पर पहुंचा और उसे अपने साथ ढाबे पर बने एक कमरे में ले गया। आरोप है कि कमरे में ले जाकर आरोपी ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसके साथ रेप कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


होश में आने पर उसने तुरंत कमरे से बाहर आकर आपबीती अपनी मौसी को सुनाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी।

पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद आरोपी तांत्रिक के खिलाफ रेप के आरोप में केस दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान जोगिंद्र निवासी करनाल बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें