मलोया निवासी एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-40ए निवासी पवन कुमार पहले से शादीशुदा है। जबकि, शिकायतकर्ता महिला भी एक बच्चे की मां है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और जब उससे शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया।