फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hoshiarpur News: होशियारपुर में महिला की हत्या, बॉक्स में मिली लाश, पिता ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Fri, 07 Apr 2023 12:20 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

टांडा थानाध्यक्ष मलकीयत सिंह ने बताया कि पिता के बयान के आधार पर तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पिता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के होशियारपुर जिले में गुरुवार को एक महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। महिला की लाश उसके मायके में पड़ोस के घर में बॉक्स में बंद मिली। बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके आई थी। उसके पिता ने बताया कि भांजे ने दोपहर करीब एक बजे उन्हें बताया कि उसका बड़ा भाई उनकी बेटी की हत्या करके किसी के साथ मोटरसाइकिल पर फरार हो गया है। जब उन्होंने घर आकर बेटी की तलाश की तो उसका शव बॉक्स में कपड़ों के नीचे से मिला। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर टांडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। टांडा थानाध्यक्ष मलकीयत सिंह ने बताया कि पिता के बयान के आधार पर तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पिता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें