फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: कबड्डी खिलाड़ी धरमिंदर सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो मामलों में भगोड़ा भी घोषित

Thu, 06 Apr 2023 06:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

साहिल ने पिहोवा में छह अगस्त 2020 को शराब ठेके पर लूट की थी। पटियाला की कोतवाली पुलिस को भी लूट मामले में आरोपी की तलाश थी। दोनों मामलों में साहिल भगोड़ा भी घोषित है। साहिल के साथियों के खिलाफ भी कत्ल, लूटपाट और नशा तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड में गैंगस्टर की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते एसएसपी वरुण शर्मा और सा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में पंजाबी यूनिवर्सिटी के नजदीक कबड्डी खिलाड़ी धरमिंदर सिंह उर्फ भिंदा की हत्या मामले में वांछित गैंगस्टर साहिल उर्फ काला निवासी अर्बन एस्टेट पटियाला को पुलिस ने 32 बोर की दो पिस्टल, 10 कारतूसों और सफेद रंग की आई-20 कार के साथ गिरफ्तार किया है। एसएसपी वरुण शर्मा ने गुरुवार को एक पत्रकार वार्ता में बताया कि विशेष मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ ने भादसों रोड पर गांव लचकाणी के बस अड्डे के नजदीक टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर साहिल उर्फ काला को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि साहिल पंजाब व हरियाणा में संगीन अपराधों के चार केसों में वांछित था और वह पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने कबड्डी खिलाड़ी धरमिंदर भिंदा की हत्या का मुख्य आरोपी था। इस कत्ल केस में शामिल साहिल के बाकी साथी पहले ही जेल में बंद हैं। छह अप्रैल 2022 को कबड्डी खिलाड़ी धरमिंदर सिंह उर्फ भिंदा की हत्या की गई थी। 

दो मामलों में भगोड़ा घोषित था साहिल 
साहिल ने पिहोवा में छह अगस्त 2020 को शराब ठेके पर लूट की थी। पटियाला की कोतवाली पुलिस को भी लूट मामले में आरोपी की तलाश थी। दोनों मामलों में साहिल भगोड़ा भी घोषित है। साहिल के साथियों के खिलाफ भी कत्ल, लूटपाट और नशा तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक साहिल के साथियों ने ही कबड्डी खिलाड़ी धरमिंदर भिंदा के कत्ल से कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई और दीपक टीनू के सोपू ग्रुप के पोस्टर पंजाबी यूनिवर्सिटी में लगाए थे। कबड्डी खिलाड़ी के कत्ल केस के आरोपी लॉरेंस गैंग के सदस्यों के नजदीकी थे। यही वजह है कि पटियाला पुलिस जेल में बंद अन्य आरोपियों को जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार साहिल को अदालत में पेश करके उसका पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें