फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में महिला का कत्ल: जिसके लिए पति और बेटे को छोड़ा, उसी ने ली जान, लिव इन पार्टनर हत्या कर हुआ फरार

Thu, 26 Jun 2025 10:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में महिला का कत्ल की वारदात को अंजाम देकर लिव इन पार्टनर फरार हो गया। महिला 12 साल पहले पति और बेटे को छोड़कर आरोपी के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
सेक्टर-45 में महिला की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल में बुधवार को हुई महिला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतका कुलवंती 12 साल पहले अपने पति को छोड़कर आरोपी शंकर के साथ सहमति संबंध (लिव इन) में रह रही थी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। शंकर और कुलवंती की एक बेटी भी है, जिसकी उम्र 6 साल है। जबकि कुलवंती का एक 22 साल का बेटा है, जिसे उसके पिता ने पाला है। पुलिस के अनुसार कुलवंती और शंकर बिना शादी किए रह रहे थे।

विज्ञापन


दो दिन पहले चंडीगढ़ आया था कुलवंती का बेटा
कुलवंती का 22 वर्षीय बेटा दो दिन पहले किसी रिश्तेदार से मिलने चंडीगढ़ आया था। कुलवंती की हत्या की जानकारी उसे चंडीगढ़ में रहते हुए ही मिली। बेटे के चेहरे पर मां की मौत का कोई गम नजर नहीं आया। उसने मां का चेहरा लगभग 15 साल बाद अंतिम बार देखा। जब वह 10 साल का था, तब कुलवंती उसे छोड़कर चली गई थी।

मारपीट करता था शंकर
सेक्टर-39 निवासी सुषमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-39 में काम करती है। कुलवंती उसकी बुआ की बेटी थी। कुलवंती अपने पति को छोड़कर 6 साल की बेटी के साथ बुड़ैल में शंकर के साथ किराए के मकान में रह रही थी। कुलवंती ने उसे बताया था कि शंकर अक्सर उससे झगड़ा और मारपीट करता है, जिसके डर से उसकी 6 साल की बेटी पड़ोस में जाकर सोती थी।
विज्ञापन


शरीर पर थे चोट के निशान
सुषमा ने शिकायत में बताया कि वह कुछ दिन पहले शंकर को समझाने आई थी, लेकिन उसने उसके सामने भी कुलवंती से मारपीट की। वहीं, बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे जब वह काम से फुर्सत पाकर कुलवंती से मिलने आई तो देखा कि वह बेसुध फर्श पर पड़ी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी
शंकर और कुलवंती 20 दिन पहले ही बुड़ैल में रहने आए थे। पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार सिर पर गंभीर चोट से उसकी मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें