फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला: शादी के तीन साल बाद नहीं हुआ बच्चा तो महिला का गला घोंटकर मार डाला

Wed, 20 May 2020 01:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)

सार

  • पति, सास, ससुर व दादी सास के खिलाफ केस दर्ज
  • फरार आरोपियों की तलाश में छापे मार रही है पुलिस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव बरकतपुर में शादी के तीन वर्ष बाद भी बच्चा न होने व दहेज की मांग को लेकर पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। थाना जुल्कां पुलिस ने मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्जकर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव मुरादमाजरा की पिंकी रानी (23) की शादी तीन साल पहले गांव बरकतपुर के चरनजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद अब तक बच्चा पैदा नहीं हुआ। इस बात व दहेज की मांग को लेकर ससुराल परिवार की ओर से उसे काफी तंग परेशान किया जाता था। मंगलवार को ससुराल परिवार ने पिंकी रानी के मायके को फोन किया कि उनकी लड़की की अचानक मौत हो गई है। 
 


यह भी पढ़ें- कैप्टन बोले- सभी गांवों में 2022 तक पाइप से होगी पानी की आपूर्ति, अभी 50 फीसदी घरों में ही कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन


जब परिवार वाले गांव बरकतपुर ससुराल घर पहुंचे तो देखा कि उनकी लड़की मृत पड़ी थी और उसके गले पर दबाने के निशान थे। मायके वालों का आरोप है कि उनकी लड़की की ससुराल वालों ने हत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता के भाई विजय कुमार निवासी मुरादमाजरा के बयान पर पति चरनजीत सिंह, सास फूल कौर, ससुर तरसेम सिंह, दादी सास चंबी देवी के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। थाना जुल्कां के इंचार्ज सुरिंदर सिंह के मुताबिक फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें