फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Ludhiana: ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला की गला रेतकर हत्या, बेटे ने देखा शव, फगवाड़ा गया हुआ था पति

Mon, 06 Nov 2023 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

गार्डन कॉलोनी निवासी मृतका पूजा ट्यूशन पढ़ाने का काम करती है। सोमवार सुबह जब उसका बेटा चीकू घर के अंदर आया तो मां का शव खून से लथपथ देखकर स्तब्ध रह गया।पूजा ने दूसरी शादी की हुई है। उसके पति की तीसरी शादी है।
विज्ञापन
महिला की हत्या - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में सुंदर नगर चौक के पास गार्डन कॉलोनी में एक महिला की घर में गला रेत कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गार्डन कॉलोनी निवासी मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है। पूजा ट्यूशन पढ़ाने का काम करती है। सोमवार सुबह जब उसका बेटा चीकू घर के अंदर आया तो मां का शव खून से लथपथ देखकर स्तब्ध रह गया। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हत्या की सूचना से दहशत फैल गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

यह भी पढ़ें: Moga Accident: मोगा में फिर दर्दनाक हादसा, कार-ट्रक की भिड़ंत में पांच युवकों की मौत, नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पूजा ट्यूशन पढ़ाती है और उसने दूसरी शादी की हुई है। उसके पति की तीसरी शादी है। रविवार देर रात कोई व्यक्ति पूजा की गला रेतकर हत्या कर फरार हो गया है। पुलिस के मुताबिक जब हत्या हुई है, तब पूजा का पति घर पर नहीं था। वह फगवाड़ा गया हुआ था। घर के ऊपर कुछ लोग किराए पर रहते हैं। हालांकि  जब हत्या हुई तो किसी को कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने फिंगरप्रिंट्स एक्सपर्ट बुलाए हैं जो घटनास्थल पर जांच कर रहे हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें