फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे से आ रही थी बदबू, बच्चे ने खिड़की से देखा खौफनाक मंजर, इस हालत में मिली महिला

Wed, 15 May 2019 02:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मॉडल टाउन के शांति नगर के एक कमरे के बाथरूम में महिला का शव मिला तो सनसनी फैल गई। महिला का पति दो बच्चों को लेकर फरार है। शव बाथरूम में तीन दिन से बंद था और वहां से पानी बह रहा था। मंगलवार दोपहर दो बजे पड़ोस में रहने वाले सातवीं कक्षा के बच्चे को बदबू आई तो उसने बाथरूम की खिड़की से देखा तो महिला का शव औंधेमुंह पड़ा था। 

विज्ञापन


बच्चे ने जानकारी दी तो उसके परिजनों ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी, जिसके बाद पुलिस बुलाई गई। मृतका के पिता ने अपने दामाद, उसके भाई और उसके दोस्त के खिलाफ भी शिकायत दी है। उनको संदेह है कि पड़ोसी जो कि उनके दामाद का दोस्त है वह भी उनकी बेटी हत्या कर सकता है, क्योंकि वह बेटी कई बार मारपीट कर चुका था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

शांति नगर में किराए के कमरे में पेंटर राजू रहता था। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिले बहराइच के निजामीपुर का रहने वाला है। उसकी पत्नी आशा कोठियों में साफ-सफाई का काम करती थी। मृतका आशा के पिता बचावन शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 15 साल पहले राजू से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, बड़ा लड़का रवि छह साल व छोटी बेटी राधिका चार साल की है। 

विज्ञापन

उनकी रोज अपनी बेटी से बातचीत होती थी, लेकिन कुछ दिन से बेटी की कॉल आनी बंद हो गई थी। उन्हें चिंता हुई तो उन्होंने अपनी दूसरी बेटी संगीता को कॉल किया तो पता चला कि उससे भी बहन बात नहीं हुई है। जिस पर वह सोमवार को ही अपने गांव बहराइच के रसूलपुर से पानीपत के लिए चले और जब यहां पहुंचे तो पता चला कि बेटी की हत्या हो चुकी है।

इसके बाद वह सिविल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्हें यह पता चला कि उसका पति राजू बच्चों के साथ फरार है। आस-पड़ोस पता चला कि राजू उनकी बेटी के साथ शराब के नशे में मारपीट करता था। मृतका के पिता ने पुलिस को बेटी के पति राजू, देवर रामपाल व पड़ोसी शेरा के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें शेरा पर भी शक है कि वह भी उनकी बेटी की हत्या कर सकता है। 

 बदबू आने पर बच्चे ने बाथरूम में देखा तो जमीन पर पड़ा था शव 
कक्षा सात के छात्र दीपक ने बताया कि वह राजू के साथ वाले कमरे में रहता है। जब उसे बदबू आई तो उसने कमरे के ऊपर से देखा तो टूंटी चालू थी और आशा का शव जमीन पर पड़ा था। इसके बादउसने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया और उन्होंने मकान मालिक संदीप गुप्ता को इस बारे में जानकारी दी। जानकारी होने पर संदीप गुप्ता ने पुलिस को सूचा दी। 

शेरा लड़की के पिता को कॉल कर धमकाता था कि आशा से शादी करेगा 
मृतका के पिता बचावन शर्मा ने पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि पति के साथ-साथ उसका छोटा भाई रामपाल व उसका दोस्त शेरा भी उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि शेरा आशा के परिजनों को कॉल कर उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। वह उनसे कहता था कि वह आशा के साथ शादी करेगा, चाहे तुम्हें मंजूर हो या ना हो। 
विज्ञापन

वह पहले भी आशा के साथ मारपीट कर चुका था। मारपीट के मामले में उन्होंने पहले मॉडल टाउन थाना पुलिस में भी शिकायत दी थी। उसके बाद उनकी आपसी सलाह हो गई थी, उसके बाद फिर शेरा ने आशा के साथ मारपीट और उसके घर में तोड़फोड़ की।

वह आशा के कानों के झुमके भी लेकर चला गया। वह एक साल से मृतका आशा को परेशान कर रहा था। गत दिनों गैस चूल्हा व टेबल भी उनके कमरे से उठाकर ले गया था। इसके साथ ही बेटी का देवर रामपाल भी उससे मारपीट करता था, कई बार बेटी ने उन्हें फोन कर यह जानकारी दी थी।

दोस्त के साथ संबंध होना हो सकता है मौत का कारण
लोगों का कहना है कि पति राजू को मृतका आशा पर शक था कि उसका शेरा के साथ संबंध है। शेरा शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। फेसबुक पर भी शेरा ने आशा के साथ अपनी फोटो पोस्ट की है। शेरा ने फेसबुक पर अपनी आईडी दीप सिंह के नाम से बना रखी है। 

सब इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति और उसके बच्चों की तलाश की जा रही है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें