फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल से फोन कराया..और पकड़ लिया 'उसे'

Wed, 02 Apr 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्को बार में युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले को पुलिस ने महिला कांस्टेबल की ओर से फोन कराया और दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान फिरोजपुर निवासी गुरजंट सिंह के रूप में हुई है, जिसे सेक्टर-17 पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया।

अदालत ने आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके साथ ही सेक्टर-9 के एफबार डिस्को के संचालक को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। ये वारदात 23 मार्च की है।

मालूम हो कि पिछले सप्ताह सेक्टर-9 के एफबार के डिस्को में दो युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी युवक युवती को साथ में डांस करने के लिए दबाव डाल रहे थे, लेकिन युवती ने युवकों को थप्पड़ जड़ दिया और वहां से टैक्सी लेकर निकल गई।
विज्ञापन


आरोपी युवकों ने अपनी जीप से उसका पीछा करके सेक्टर-17-18 के लाइट प्वाइंट पर युवती को रोक कर वहां उसके साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार इस मामले में अन्य आरोपी जस्सी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे हत्थे चढ़ा पुलिस के
सेक्टर-17 पुलिस ने डिस्को से सीसी टीवी कैमरे की फुटेज मिली, जिसमें से आरोपियों की पहचान की गई।

इसके साथ ही आरोपी युवक जिस जीप में सवार होकर युवती को पीटने के लिए गए थे उस जीप के बारे में कंपनी के सर्विस स्टेशन पर संपर्क किया जहां से पुलिस ने आरोपी युवक का मोबाइल नंबर लिया और पुलिस ने एक महिला कांस्टेबल से आरोपी युवक गुरजंट को फ्रेंडशिप के लिए फोन कराया।

सेक्टर-17 पुलिस थाने में बुलाया जहां पर सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल ने अपने अन्य साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ जाकर उसे दबोचा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें