फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक कदम: महिला ने पांच साल की बेटी को मारकर फंदे पर झूली, पति पर केस दर्ज, सामने आई ये वजह

Sat, 02 Jul 2022 05:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)

सार

पुलिस ने बयान के आधार पर कमलजीत सिंह के खिलाफ धारा 306 तहत मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू कलह से आहत और पति के संबंधों के कारण एक महिला ने शुक्रवार को अपनी पांच साल की बच्ची की हत्या कर खुद भी पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसे देख उसका पति सदमे में चला गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने मृतक महिला के भाई के बयान पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, घटना शुक्रवार शाम की है।

विज्ञापन


शिकायत में राजिंदर सिंह निवासी दाना मंडी बरनाला ने कहा कि उनकी बहन अमनपाल कौर (40) की करीब 14 साल पहले कमलजीत सिंह निवासी भवानीगढ़ के साथ शादी हुई थी। उनकी एक पांच साल की बेटी भावना थी। कमलजीत सिंह शहीद ऊधम सिंह आईटीआई सुनाम में बतौर इंस्ट्रक्टर नौकरी करता है। 

पिछले करीब सात साल से अमनपाल कौर, भावना और कमलजीत सिंह हाउसिंग बोर्ड कालोनी क्वार्टर नंबर 23 बी नजदीक बाबा साहिब दास समाधां में रह रहे थे। उसने बताया कि करीब एक माह पहले बहन अमनपाल कौर ने बताया था कि कमलजीत सिंह के किसी महिला से संबंध हैं और अक्सर वह फोन पर बातें करता रहता है। उसे रोकने पर वह उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करता है।
विज्ञापन


इसी कारण एक जुलाई की सुबह अमनपाल कौर और कमलजीत सिंह के बीच झगड़ा हुआ। इस बारे में उसने उन्हें फोन करके बताया था और वह काफी परेशान थी। इसके बाद शाम करीब पौने छह बजे उन्हें कमलजीत सिंह ने फोन कर बताया कि अमनपाल कौर ने भावना को मार दिया है और खुद भी फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पता चलते ही जब वह मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव बेड पर पड़े थे। उन्होंने कहा कि कमलजीत सिंह के संबंधों के कारण अमनपाल कौर ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने बयान के आधार पर कमलजीत सिंह के खिलाफ धारा 306 तहत मामला दर्जकर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें