फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: फुटबॉल कोच ने शादी से किया मना तो आहत महिला कोच ने जान दी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fri, 30 Sep 2022 06:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस ने धारा 306 का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच दोस्ती थी और प्यार भी था। दोनों एक-दूसरे के घर आया जाया भी करते थे लेकिन अचानक अरुण ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे हरदीप कौर काफी आहत हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर जिले के गांव समरावां में फुटबॉल कोच के प्रेम संबंधो के चलते साथी महिला कोच ने शादी से इन्कार करने पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला कोच हरदीप कौर की मां कमलजीत कौर के बयान पर उसके प्रेमी और साथी कोच गांव जंडियाला निवासी अरुणदीप सिंह उर्फ अरुण के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


थाना सदर के एसएचओ अजायब सिंह ने बताया कि लड़की के मां के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। लड़की के फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। घटना के बारे में कमलजीत कौर ने बताया कि उनकी बेटी हरदीप सरकारी स्कूल में फुटबॉल कोच थी। अरुणदीप भी वहीं पर कोच था और दोनों आपस में दोस्त थे। 

हरदीप कौर कोच अरुणदीप से शादी करना चाहती थी लेकिन बीते कुछ दिनों से अरुणदीप ने हरदीप का फोन उठाना बंद कर दिया था। इससे वह काफी आहत थी। इसी कारण उसने जहर निगल लिया। पुलिस ने धारा 306 का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच दोस्ती थी और प्यार भी था। दोनों एक-दूसरे के घर आया जाया भी करते थे लेकिन अचानक अरुण ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे हरदीप कौर काफी आहत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें