फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, जेल भेजा

Sun, 06 Mar 2016 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
महिलाएं गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंडीगढ़ में गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार शाम छापामारी में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को चरस और गांजा सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पहली छापामारी सेक्टर-25 में की गई। इस दौरान स्थानीय निवासी करन को 200 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरी छापामारी पुलिस ने सेक्टर-49 स्थित ट्यूबवेल के पास किया। इस दौरान एक संदिग्ध रूप से घूम रही महिला लखविंदर उर्फ  लक्खी से पूछताछ की गई।

बाद में आरोपी महिला के पास से 10ग्राम चरस बरामद किया गया।  पुलिस की प्राथमिक जांच में आया कि महिला पिछले कई सालों से नशे के व्यापार से जुड़ी थी। इससे पहले मोहाली फेज-11, बुड़ैल में नशा सप्लाई करती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी पर खरड़ पुलिस थाने में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें