फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का खौफनाक खुलासा, बोली- पहले शराब पिलाया फिर पति का गला रेता, वारदात में दो प्रेमी भी शामिल

Tue, 24 Dec 2019 10:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एक वर्ष पहले पति सोना सिंह की थाना सदर में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करने वाली पत्नी मंदीप कौर उर्फ मनी को बेनकाब करते हुए पुलिस ने उसे और उसके दो प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। मंदीप कौर ने कबूला कि उसने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति को शराब पिलाई फिर दातर से उसका गला रेत दिया। इसके बाद शव को हरिके दरिया में बहा दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने मंदीप कौर सहित गुरिंदर सिंह गोविंदा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपी वरिंदर सिंह गोल्डी अभी भी फरार है। गांव सभरा निवासी सुरजीत सिंह ने बेटे सोना सिंह का 12 साल पहले गांव दयालपुरा निवासी जोगिंदर सिंह की बेटी मंदीप कौर मनी से विवाह किया था। मंदीप कौर के तीन बच्चे हैं। 

सोना सिंह मेहनत मजदूरी करता था। जबकि उसकी पत्नी मंदीप कौर मनी महिलाओं के साथ खेतों से आलू निकालने का काम करती थी। गांव किरतोवाल निवासी वरिंदर सिंह उर्फ गोल्डी अपने दोस्त गुरविंदर सिंह गोविंदा के साथ मिलकर आलू की खुदाई के लिए महिलाओं को पिकअप गाड़ी में लेकर खेतों में जाता था। इसी बीच, वरिंदर सिंह गोल्डी और गुरिंदर सिंह गोविंदा से मंदीप कौर मनी के संबंध स्थापित हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसपी (आई) जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि सोना सिंह को इसका पता चला तो उसने कई बार पत्नी को समझाया। इस पर मंदीप कौर ने पति को ही ठिकाने लगाने के लिए दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर साजिश रची। करीब एक वर्ष पहले सोना सिंह अचानक घर से लापता हो गया। पत्नी ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी।

सोना सिंह की 50 वर्षीय बहन हरजीत कौर निवासी भिखीविंड ने पुलिस को बताया कि मंदीप कौर मनी का चरित्र ठीक नहीं है। थाना सदर पट्टी के प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि मंदीप कौर मनी ने ही अपने प्रेमियों वरिंदर सिंह गोल्डी और गुरविंदर सिंह गोविंदा के साथ मिलकर पति की हत्या की और शव खुर्दबुर्द कर दिया। पुलिस ने मंदीप कौर और गुरविंदर सिंह गोविंदा को गिरफ्तार कर लिया है। 

पहचान-पत्र, चांदी का कड़ा और अंगूठी भी हुई बरामद
एसपी (आई) जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि जिस जगह सोना सिंह की हत्या हुई, आरोपियों ने मृतक का पर्स पास में ही झाड़ियों में छिपा दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने उस पर्स को बरामद कर लिया है। पर्स से सोना सिंह का पहचान-पत्र, चांदी का कड़ा और अंगूठी भी बरामद की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें