इसके बाद उसका कुछ पता नही चला। पुलिस ने बताया कि इस दौरान एक मैरिज पैलेस के पास एक छप्पड़ से लापता चल रहे किशन चंद का शव बरामद करने के बाद महिला की शिकायत पर इस संबंधी हत्या कर शब को खुर्द बुर्द करने की नीयत से फेंकने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था।
कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए डीएसपी रविंदर सिंह ने थाना हाजीपुर के प्रभारी लोमेश शर्मा की अगुवाई में टीम का गठन किया था। टीम ने जांच के बाद परमजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने पति की हत्या की योजना अपने प्रेमी राज कुमार उर्फ राजू निवासी आसफपुर के साथ मिल कर बनाई थी।
योजना के मुताबिक उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति किशन चंद के सिर पर एक भारी हथियार से हमला कर उसकी हत्या करने के बाद शब को खुर्द बुर्द करने की नीयत से उक्त छप्पड़ में फेंक दिया। महिला को गिरफ्तार करने के बाद उसके पति का गुम हुआ मोबाइल व कपड़े जली हालत में बरामद कर लिए है। आरोपी राज कुमार को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।