फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत

Tue, 03 May 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपी चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पहला हादसा सेक्टर 43 बस स्टैंड पर हुआ जहां पंजाब रोडवेज की बस ने नवाशहर की रहनेवाली बलजीत कौर (45) टक्कर मार दी।

सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे बलजीत वापस जाने के लिए जब बस स्टेंड में आ रही थी तो पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। पीसीआर की गाड़ी महिला को पीजीआई ले गई जहां रात को ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला चंडीगढ़ में नौकरी के सिलसिले में आई हुई थी। पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

दूसरे हादसा सेक्टर 42 होटल रेड बीकन के पास हुआ। जिसमें ऑडी कार व वर्ना में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर में वर्ना कार चालक मोहाली के गांव पलहेड़ी के रहने वाले अमनदीप सिंह (22) की मौत हो गई। सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम दयाल ने बताया कि टक्कर के बाद वर्ना कार पेड़ से टकराई जिसके बाद कार में बैठा अमनदीप गाड़ी का शीशा तोड़ता हुआ बाहर आ गिरा।
विज्ञापन


हादसे के वक्त अमनदीप सिंह ने सीट बेल्ट नही पहनी हुई थी। मौके पर पहुंची पीसीआर घायल को जीएमएसएच- 16 लेकर गई। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। वहां अमृतपाल की मंगलवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने ऑडी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शैंकी (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ऑडी गाड़ी पंचकूला की कंपनी के नाम पर रजिस्टर है व शैंकी उसका ड्राइवर था। बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें