फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट टाइट नहीं तो सबकुछ राइट नहीं

Mon, 28 Oct 2013 12:48 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में अधिकतर दोपहिया वाहन चालकों की मौत ड्राइविंग करते समय हेलमेट न पहनने और स्ट्रिप न लगाने से होती हैं। पुलिस द्वारा इस साल जनवरी से सितंबर तक कराए सर्वे में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन


इस साल जनवरी से 30 सितंबर तक हादसों में 67 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 39 लोग वे थे जिन्होंने या तो हेलमेट नहीं पहना था या हेलमेट पहना होने के बावजूद उसे ठीक से नहीं बांधा था। सड़क हादसों में मरने वाले लोगों की मौत सिर में चोट से हुई है।

पुलिस को यह भी पता चला कि ज्यादातर सड़क हादसे रात के समय होते हैं। रात के समय दोपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं पहनते। दोपहिया वाहनों के हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बिना स्ट्रिप के हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों को जागरूक किया।
विज्ञापन


जागरूक करने के बाद भी जिन वाहन चालकाें ने नियमों का पालन नहीं किया तो पुलिस ने जनवरी से 15 अक्तूबर तक बिना स्ट्रीप के हेलमेट पहनने पर 18,652 वाहन चालकाें के चालान काटे। पुलिस ने अब तक बिना हेलमेट के 30,920 वाहन चालकों के चालान काटे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें