फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेजर वेली में हेडकांस्टेबल का वायरलेस लेकर युवक फरार

Tue, 26 Apr 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
वी केयर फॉर यू दावा करने वाली यूटी पुलिस की सुरक्षा ही दांव पर लगी है। एक ओर पुलिस शहरवासियों की सुरक्षा, स्नैचिंग, लूट और चोरी की वारदातों पर लगाम का दावा कर रही है। जबकि, दूसरी ओर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपने वायरलेस की सुरक्षा करने में नाकाम नजर आए है।
विज्ञापन


देर रात सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में कार सवार युवक किसी बात से गुस्सा होकर पुलिस की वायरलेस लेकर फरार हो गए। पीड़ित पुलिस कर्मियों के बयान के आधार पर थाना पुलिस जांच में लगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की कॉल रविवार रात करीब 12:20 पर चली थी। इस दौरान तीन युवकों द्वारा पुलिस से मारपीट करने और वायरलेस सेट लेकर फरार होने की कॉल चली। इसके बाद मौके पर ड्यूटी डीएसपी कृष्णकुमार और ड्यूटी इंस्पेक्टर सहित थाना पुलिस पहुंची। शिकायतकर्ता हेड कांस्टेबल सुभाष ने बताया कि वह सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली की चेकिंग करने आया था।
विज्ञापन


इस दौरान कार सवार तीन युवक अंधेरे में बैठे थे। उसने पूछताछ करने के बाद तीनों गुस्से में आकर वायरलेस सेट छीनकर फरार हो गए। इसके बाद उसने वारदात की सूचना पुलिस को दी।

वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों को हेड कांस्टेबल के बयान संदिग्ध लगे है। दरअसल, उन्होंने किसी ने बताया कि हेड कांस्टेबल वायरलेस लेकर नही आया था। हालांकि, पुलिस अधिकारी जांच होने के बाद मामले में कुछ भी बताने की बात बोली है। लेकिन, उन्होंने कहा कि अगर हेड कांस्टेबल की गलती पाई जाती है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें