फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के मामले में पति गिरफ्तार

Fri, 08 Apr 2016 02:39 PM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : getty
विज्ञापन
पत्नी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला ने पति के साथ बहस के बाद मलोया में फंखे से लटककर जान दे दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों ने महिला के पति मनीष कुमार पर उसको प्रताड़ित करने व उसके साथ आये दिन मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसकी वजह से रेखा (23) पांच अप्रैल को खुदकुशी कर ली थी। परिजनों ने बताया कि रेखा व मनीष की शादी करीब तीन साल पहले ही हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही मनीष ने रेखा को तंग करना शुरू कर दिया था। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनीष को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मनीष को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये था मामला
पांच अप्रैल को मलोया की रहने वाली रेखा ने अपने घर पर ही फंदा लगा कर जान दे दी थी। हादसे का पता उसी दिन दोपहर करीब 12 बजे चला था। महिला को फंदे से झूलते हुए उसके एक पड़ोसी ने देखा था। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में वारदात की  सूचना दी थी। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर महिला को नीचे उतारा और सेक्टर 16 अस्पताल ले कर गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला का एक साल का बेटा भी है। उसका पति मनीष कुमार प्राइवेट जॉब करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें