फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी बोली- 'नहीं रखना करवा चौथ का व्रत, वजह पूछी तो दिया ऐसा जवाब, पति ने लगा लिया फंदा

Thu, 01 Nov 2018 03:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली)
विज्ञापन
suicide - फोटो : demo pic
विज्ञापन

महिला ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा। पति ने जब इसकी वजह पूछी तो उसने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर शख्स के पैरों तले से जमीन खिसक गई और फिर जान दे दी। घटना मोहाली के डेराबस्सी की है।

विज्ञापन


गांव इस्सापुर रोड पर रहने वाले 35 साल के नौजवान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुजुर्ग पिता ने बेटे को फंदे पर लटके देखा, तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को दी शिकायत में मृतक जसविंदर सिंह के पिता गुरदयाल सिंह ने अपनी बहू और उसके परिवार वालों पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी और उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ सुसाइड करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी रमनदीप कौर, साली रुपिंदर कौर, सास मनजीत कौर, साला रोमी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

suicide - फोटो : demo pic
जांच अधिकारी एएसआई मेवा सिंह ने कहा कि जसविंदर सिंह निवासी गांव थूहा तहसील राजपुरा जिला पटियाला की शादी साल 2016 में गांव डेरा जगाधरी निवासी रमनदीप कौर के साथ हुई थी। जसविंदर डेराबस्सी इस्सापुर रोड पर राम मंदिर के सामने किराए की दुकान में ग्रामीण सुविधा सेंटर चला रहा था। इसी दुकान के पर बने कमरों में वह अपने परिवार के साथ रहने लगा।

यहां आने से कुछ समय बाद जसविंदर के पिता गुरदयाल सिंह भी साथ आ कर रहने लगे। बताया जा रहा है कि जसविंदर और उसकी पत्नी में तनाव रहता था। करवा चौथ से पहले पत्नी मायके चली गई। फिर सास ने फोन करके संथारा लेकर आने को कहा। जसविंदर संथारा लेकर ससुराल पहुंचा तो पता चला कि उसकी पत्नी ने व्रत रखा ही नहीं। जब उसने वजह पूछी तो पत्नी ने कहा कि वह उसके लिए मर गया है। इसलिए उसे व्रत रखने की जरूरत नहीं है।

जसविंदर किसी तरह समझाबुझा कर पत्नी को घर ले आया। लेकिन उसके बाद दोनों में लगातार झगड़े होने लगे। मृतक के पिता गुरदयाल सिंह के मुताबिक, वे अपनी बेटी से मिलने के लिए गए हुए थे कि बहू का फोन आया और उसने जसविंदर द्वारा फंदा लगा लिए जाने की खबर दी। वे आनन फानन में घर पहुंचे और बेटै को फंदे पर लटके पाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें