पानीपत के दलबीर नगर की निवासी एक महिला ने शनिवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से 20 मिनट पहले ही उसने नाश्ता बनाकर पति को खिलाकर काम पर भेजा था। साथ में ताकीद की थी कि शाम को लौटते समय सब्जियां लेकर आना।
महिला द्वारा आत्महत्या की सूचना पर पहुंची थाना किला पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मायका पक्ष के लोगों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
दलबीर नगर निवासी शीला उर्फ सुशीला (38) शनिवार सुबह घर में ऊपर बने कमरे में पंखे के हुक पर चुन्नी से बने फंदे पर लटकी मिली। शीला के पति बृजेश ने बताया कि वह मूलरूप से गांव टेहरकी, जिला मेरठ, यूपी का रहने वाला है और दलबीर नगर में किराए के मकान में रहता है। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।
बेटी का फोन आया कि...
सुसाइड
- फोटो : demo pic
शनिवार सुबह उसकी पत्नी शीला ने नाश्ता बनाकर दिया और कहा कि शाम को सब्जी लेते आना। वह सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था। करीब आधे घंटे बाद बेटी रोहिणी का फोन आया और उसने बताया कि मां ने फंदा लगा लिया है। वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि घर पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।
सुशीला का शव ऊपर के कमरे में पंखे के हुक पर चुन्नी के फंदे से लटक रहा था। बृजेश ने बताया कि सुशीला ने सीढ़ी को दीवार के साथ लगाकर फंदा लगाया। महिला द्वारा फंदा लगाने की सूचना पर पहुंची थाना किला पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पूछताछ की। महिला के पति ने बताया कि आर्थिक तंगी व कुछ समय से बीमार रहने के कारण सुशीला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।
इसी मानसिक परेशानी में उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
मां को याद कर रोते रहे बच्चे
suicide
मां को याद कर रोते रहे बच्चे
बृजेश ने बताया कि उसके तीन बच्चे है। बेटा रोहित ग्यारहवीं में पढ़ता है। बेटी रोहिणी आठवीं और सोनिया पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। रोहिणी रोती हुई कह रही थी कि मां दस मिनट पहले ही ऊपर के कमरे में गई थी। ऊपर जाते ही फंदा लगा लिया।
दलबीर नगर में शनिवार सुबह एक महिला ने कमरे में पंखे के हुक पर चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
- सुरेश पाल, प्रभारी, किला थाना प्रभारी, पानीपत