फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा बोली, मेरे रेपिस्ट न पकड़े तो आत्मदाह

Sun, 01 Mar 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर विधवा महिला से तीन साल तक हरिद्वार, भिवानी में दुष्कर्म होता रहा। अब महिला ने सीएम विंडो पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द ही उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपनी बेटी समेत आत्मदाह कर लेगी। महिला ने पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सीएम विंडो पर दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह तोशाम थाना क्षेत्र के एक गांव में रहकर मजदूरी करती है। क्षेत्र के ही एक मजदूर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन वर्ष तक दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया कि उक्त मजदूर ने अपने आप को कुंवारा बताया और कहा कि वह उसके साथ शादी कर लेगा। साथ ही बेटी को भी अपनाने की बात कही। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उक्त युवक के पास फोन मिलाया तो उसने उठाया नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन

वह पहले से ही शादीशुदा है

इसके बाद वह उसके घर पहुंची। घर जाने के बाद पता लगा कि वह पहले से ही शादीशुदा है। उक्त व्यक्ति उसे हरिद्वार, भिवानी भी लेकर गया और दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि इसकी शिकायत पिछले महीने तोशाम थाने में की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद एक वकील के मार्फत एसपी, आईजी को भी शिकायत भेजी मगर कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।

महिला ने अब सीएम विंडो पर गुहार लगाकर न्याय की गुहार लगाई। मामले में एसएचओ तोशाम अमित कुमार ने बताया कि महिला की सीएम विंडो से शिकायत उनके पास आई है।

महिला के घर पुलिस कर्मी भेजा गया था मगर वह मिली नहीं। अब उनके घर मैसेज पहुंचाकर रविवार को महिला को थाने आने के लिए कहा है। महिलाएं थाने में आकर शिकायत देगी तभी पुलिस कोई कार्रवाई कर सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें