फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना में चौकीदार पर पलटी पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली, बेटे के सामने ही चली गई जान

Sun, 07 Jan 2024 02:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (पंजाब)

सार

बेटे के सामने देखते ही देखते पिता की जान चली गई। हरियाणा के सोनीपत में सड़क किनारे खड़े चौकीदार पर एक ट्रैक्टर- ट्राली पलट गई। हादसे में चौकीदार की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला गोहाना का है।
विज्ञापन
विलाप करते परिवार के लोग व रिश्तेदार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना के शहीदी चौक पर खड़े चौकीदार पर पराली से भरी ट्राली पलट गई। हादसे में चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने बेटे संग चौक पर चौकीदारी कर रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से नेपाल निवासी जनक ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह अपने पिता शेर बहादुर (45) व परिजनों संग दो दशक से गोहाना के विष्णु नगर में रहते हैं। उनके पिता मुख्य बाजार गोहाना में चौकीदार थे। वह और उनके पिता रात को शहीदी चौक के पास चौकीदारा कर रहे थे। तड़के उनके पिता साइकिल पर खड़े थे। इसी दौरान जींद की तरफ से पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली आई। चालक लापरवाही से चला रहा था। जब ट्रैक्टर-ट्राली मोड़ पर आई तो अचानक पलट गया। हादसे में उनके पिता टैक्टर-ट्राली के नीचे दब गए। इसके बाद चालक मौके से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मशक्कत के बाद उनके पिता को बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के बेटे जनक के बयान पर चालक के खिलाफ लापरवाही समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली वहां खड़े चौकीदार पर पलट गई। हादसे में चौकीदार की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें