फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में आंधी से गिरी दीवार, छत पर सो रहे भाई-बहन की दबकर मौत, कई घायल

Tue, 04 Jun 2019 08:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में आंधी से गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लुधियाना के हैबोवाल में सोमवार रात चली आंधी के कारण छत पर सो रहे दो परिवारों के ऊपर एक दीवार गिर गई। हादसे में कुमकुम (5) और धीरज (2) की मौत हो गई। परिवार के अन्य घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर (बिहार) निवासी संतोष दास और उसका भाई विजय दास मजदूरी का काम करते है। 

विज्ञापन


दोनों परिवार इंदरप्रीत कालोनी में बने बेहड़े में रहते हैं। सोमवार रात को दोनों परिवार के सदस्य खुली छत पर सो रहे थे कि अचानक तेज आंधी चलने से साथ के घर में बनी दीवार उनके ऊपर आकर गिर गई। हादसे में संतोष दास के दो बच्चों कुमकुम और धीरज की मौत हो गई। 

नीलम देवी, काजल, नीशा, सोनम और नेहा घायल हो गए। उन्हें पहले एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। वहां पर दोनों बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद अन्य घायलों को देर रात सिविल अस्पताल लुधियाना में भेज दिया गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें