फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट वीजा की जगह थमा दिया टूरिस्ट वीजा

Mon, 10 Feb 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों रुपये लेकर स्टूडेंट वीजा की जगह टूरिस्ट वीजा लगाने के मामले में थाना फेज-1 पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत के बाद करीब चार साल बाद मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


मुल्लांपुर गरीबदास निवासी रमनप्रीत ने 15 दिसंबर 2010 को एसएसपी ऑफिस में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने कहा था कि उसे अपने भाई को स्टूडेंटस वीजा पर पढ़ाई के लिए विदेश भेजना था।

इस मामले में उसने फेज-दो स्थित पैरागॉन ओवरसीज के विक्रम ढिल्लों एवं इकबाल सिंह से बातचीत की। बात पक्की होने पर आरोपियों को दो लाख 65 हजार रुपये की राशि दे दी। लेकिन आरोपियों ने उसके भाई को स्टूडेंट्स वीजा की जगह टूरिस्ट वीजा लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें