फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्पलाइन पर आई कॉल, पुलिसकर्मी गए तो धुन दिया

Wed, 04 Dec 2013 04:00 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस हेल्पलाइन पर आई एक कॉल पर कार्रवाई के लिए पहुंचे हेड कांस्टेबल के साथ महिला एवं परिजनों ने मारपीट की। उधर, महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले कांस्टेबल पर दरवाजा बंद करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना सोहाना पुलिस ने दोनों शिकायतों पर अलग-अलग परचे दर्ज कर लिए हैं।

पुलिस ने हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार की शिकायत पर सेक्टर-91 निवासी सुखविंदर कौर, कमलदीप एवं चमन लाल के खिलाफ परचा दर्ज किया है।

सुरेश कुमार ने पुलिस को बयान दिया है कि वह एक दिसंबर को थाने में मौजूद था। तभी रात 9.50 बजे पुलिस हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल आई।

वह अपने साथी कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचा। तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की, उसकी वर्दी फाड़ दी और मोबाइल फोन छीन लिया।

आरोपियों का कहना था कि वे भी कांस्टेबल जसवीर के साथी हैं।

उधर, सुखविंदर कौर की शिकायत पर पीसीआर कांस्टेबल जसवीर सिंह के खिलाफ परचा दर्ज किया गया है।

सुखविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि साथ के कमरे में रहने वाला जसवीर उसके पति गगनदीप को अपने साथ ले गया। गगनदीप ने ज्यादा शराब पी ली।

जसवीर ने उसका दरवाजा खटखटाया, उसने नहीं खोला। तो जसवीर ने फोन करके कहा कि ज्यादा शराब पीने से गगनदीप की मौत हो गई है। तो सुखविंदर कौर ने अपने ससुर को फोन किया।
विज्ञापन


इस बीच जसवीर ने दोनों कमरों पर ताला लगा दिया। ससुर ने ताले खोले। पुलिस ने जसवीर को गिरफ्तार कर लिया, जिसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें