बठिंडा में छापा मारने पहुंची पुलिस पार्टी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के बठिंडा में गांव बंगी निहाल सिंह वाला में छापा मारने पहुंचे थाना रामां मंडी पुलिस कर्मचारियों और शराब ठेकेदार के कारिंदों को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। मामला सामने आने पर एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क के आदेशों पर थाना रामां में ठेकेदार के कारिंदे सरदूल सिंह निवासी रामां के बयान पर गुरुवार देर रात छह नामजद समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना 21 अप्रैल शाम सात बजे के करीब की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव बंगी निहाल सिंह वाला में रूबी सिंह, रणजीत सिंह, कुलदीप सिंह, सेमा सिंह के घर बुधवार को शराब ठेकेदार के कारिंदे थाना रामां पुलिस पार्टी को साथ लेकर छापामारी करने पहुंचे थे। कारिंदों एवं पुलिस को शक था कि ये लोग अपने घर और खेतों में अवैध शराब तैयार कर बेचते हैं। पुलिस पार्टी ने घर की तलाशी लेनी चाही तो पहले ग्रामीणों ने अपने घरों की तलाशी करवा दी लेकिन उसके बाद पुलिस पार्टी एवं कारिंदों का घेराव कर वीडियो बनाया।