फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने बराला को मुश्किल में डाला, गंवानी पड़ सकती है कुर्सी

Mon, 07 Aug 2017 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की करतूत से भाजपा असहज
विज्ञापन
हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर आईएएस अफसर की एक बेटी से छेड़छाड़ मामले में जहां हरियाणा भाजपा असहज महसूस कर रही है, वहीं इस मसले पर विपक्ष ने हरियाणा सरकार को अपने निशाने पर ले लिया है।
विज्ञापन


इनेलो और आप ने जहां इस मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से इस्तीफा मांग लिया है, वहीं महिला कांग्रेस ने इस मामले में रविवार को हर जिले में विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। लेकिन इसके जवाब में हरियाणा सरकार ने अपना स्टैंड क्लीयर करते हुए कहा कि है कि ये मामला भाजपा से जुड़ा नहीं है, बल्कि एक व्यक्ति विशेष का है, जिसे लेकर इलाका पुलिस अपना काम कर रही है। इसलिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के इस्तीफे का प्रश्न ही नहीं उठता।

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आईएएस की बेटी ने उनकेबेटे विकास पर छेड़छाड़ संबंधी गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

subhash brala son charged for molestation
ये सत्ता का दुरुपयोग है, बीजेपी नेताओं की मानसिकता उजागर हुई है। भाजपा नेताओं के परिवार के लोग अहंकार की मदिरा पीकर बहू-बेटियों का अपमान कर रहे हैं, उन्हे प्रताड़ित किया जा रहा है। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। महिला कांग्रेस रविवार को हर जिले में प्रदर्शन करेगी।
- अशोक तंवर, प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस, हरियाणा

भाजपा सत्ता के नशे में चूर है, भाजपा नेताओं के परिजन किसी पर भी बुरी नजर डालने से गुरेज नहीं कर रहे। इनेलो इसका कड़ा विरोध करती है, कानून को आरोपियों को के खिलाफ सख्त से सख्त करनी चाहिए।
- अशोक अरोड़ा, प्रदेशाध्यक्ष इनेलो, हरियाणा-

विकास बराला के मामले में हम कानून का सम्मान करते हैं। कानून अपना काम करेगा, जल्द ही सच न्यायालय के माध्यम से सबके सामने आ जाएगा। कानून पर हमारा अटूट विश्वास है।
-जवाहर यादव, भाजपा प्रवक्ता, हरियाणा-
विज्ञापन

मोदी तक मामला पहुंचाएंगे लामबंद आईएएस

subhash brala son charged for molestation
मोदी तक मामला पहुंचाएंगे लामबंद आईएएस
आईएएस अफसर की बेटी से भाजपा नेता के बेटे द्वारा की गई अभद्रता की शिकायत को लेकर जहां आईएएस लॉबी लामबंद हो गई है, वहीं वे इसकी शिकायत पीएम नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएंगे।

आईएएस लॉबी इस मामले को सोशल मीडिया के जरिए पीएम के साथ-साथ देश भर में फैलाएगी। हरियाणा कैडर के कुछ आईएएस अफसरों ने कहा कि  ऐसी घटना निंदनीय है और आरोपियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, अफसरों का साथ मिलने के कारण ही पीड़िता के आईएएस पिता ने भी मामले में किसी तरह का दबाव मानने से इंकार किया है। सूत्रों के अनुसार आईएएस अफसरों ने पीड़िता के पिता अफसर को भी भरोसा दिया है कि वह इस घृणित कार्य को बर्दाश्त नहीं करेंगे

सोशल मीडिया पर छाया रहा मुद्दा
यह मामला शनिवार दोपहर से सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया। इस मामले में भाजपा और सरकार के लोग जहां आरोपियों का बचाव करते नजर आए तो वहीं कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों के नेताओं ने गंभीर टिप्पणी की। इस मसले पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस चलती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें