हरियाणा के करनाल में विजिलेंस ने सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय में तैनात जेई आनंद प्रकाश को 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी जेई आनंद प्रकाश गांव निंडाना जिला रोहतक का रहने वाला है। जिसे स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की इंस्पेक्टर प्रवीन कुमारी ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार किया है।