जिस बहू को लक्ष्मी समझकर लाए थे, उसने अपने ही घर में ऐसा काम कर दिया कि ससुराली ही नहीं, लोग भी दंग रह गए।मामला हरियाणा के रोहतक का है। दरअसल बहू लाखों की नकदी और जेवरात लेकर भाग गई।
अपनी बहू के इस धोखे से हैरान परिजन अब लोक-लाज के डर से कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन पुलिस में मामला जरूर दर्ज करा लिया है।
अर्बन स्टेट पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार सेक्टर एक निवासी महेश (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को बताया है कि मेरे भाई राजू की पत्नी लता मंगलवार रात को 28 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर लेकर भाग गई।
सुरेश की बैट्री के लेड बनाने की फैक्टरी है। लता की तलाश के बाद बुधवार देर रात मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि घर में यह पैसा प्लाट खरीदने के लिए रखा गया था।